Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

अजित पवार की अस्थियां गंगा में विसर्जित, एनसीपी युवा विंग ने शुरु की अस्थि कलश यात्रा

आज सवेरे राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष धीरज शर्मा महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की अस्थियां लेकर हरिद्वार के वीआईपी घाट पहुंचे। पवार के पुरोहित अभिषेक झा ने पूरे विधिविधान के साथ अजीत पवार की अस्थियों का विसर्जन कराया।

05 Feb 2026

अजित पवार की अस्थियां गंगा में विसर्जित, एनसीपी युवा विंग ने शुरु की अस्थि कलश यात्रा

हरिद्वार। पिछले दिनों विमान हादसे में दिवंगत महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अस्थियां गुरुवार काे गंगा में विधिविधान के साथ प्रवाहित कर दी गईं। पवार की पार्टी राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस ने

उनकी अस्थि कलश के साथ एक यात्रा भी शुरू की है।

आज सवेरे राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष धीरज शर्मा महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की अस्थियां लेकर हरिद्वार के वीआईपी घाट पहुंचे। पवार के पुरोहित अभिषेक झा ने पूरे विधिविधान के साथ अजीत पवार की अस्थियों का विसर्जन कराया।

इस माैके पर राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष धीरज शर्मा ने बताया कि राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस दिवंगत नेता अजीत दादा की याद में एक भव्य श्रद्धांजलि अस्थिकलश यात्रा निकालेगी। उन्हाेंने बताया कि इस यात्रा का विधिवत शुभारंभ आज धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा तट पर हिंदू रीति-रिवाजों के साथ किया गया। उन्होंने बताया कि यह यात्रा हरिद्वार से शुरू होकर काशी, मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी, गुजरात में साबरमती, और जम्मू-कश्मीर में चेनाब नदी तक जाएगी। इस यात्रा का विस्तार दक्षिण भारत के रामेश्वरम और कन्याकुमारी तक होगा, जहां विभिन्न पवित्र नदियों में उनकी अस्थियों को प्रवाहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अजीत दादा की विचारधारा को मानने वाले लोग पूरे हिंदुस्तान में हैं। हम इस यात्रा के माध्यम से हर उस कार्यकर्ता और प्रशंसक को उनके अंतिम दर्शन का अवसर देना चाहते हैं, जो उनसे जुड़ाव महसूस करता है।

इस माैके पर धीरज शर्मा और तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित के अलावा पूर्व मेयर हरिद्वार मनोज गर्ग, डॉ बृजेश यादव, डॉ विमल शर्मा, सौरभ आहूजा, युवराज सिंह, अंकित चौधरी आदि सहित बड़ी संख्या में एनसीपी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अजित पवार की अस्थियां गंगा में विसर्जित, एनसीपी युवा विंग ने
आज सवेरे राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष धीरज शर्मा महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की अस्थियां लेकर हरिद्वार के वीआईपी घाट पहुंचे। पवार के पुर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News